Mon, Feb 23, 2026
26 C
Gurgaon

टीकमगढ़-सागर हाईवे पर दो बसों में आमने- सामने भिड़ंत, एक बस सड़क से नीचे पलटी, 10 यात्री घायल

टीकमगढ़, 3 अप्रैल (हि.स.)। टीकमगढ़-सागर हाईवे पर गुरुवार सुबह एक गंभीर सड़क हादसा हाे गया। यहां बड़ागांव थाना क्षेत्र में महाकाल कंपनी की दो बसों की आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक बस सड़क से नीची उतर कर पलट गई। हादसे में बस सवार दस यात्री घायल हुए है। सभी घायलाें काे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बड़ागांव थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी अनुसार महाकाल कंपनी की दाे बसे यात्रियाें काे लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। तभी क्रॉसिंग के दौरान दाेनाें बसें अनियंत्रित हाेकर एक दूसरे से टकरा गई। टक्कर के बाद ग्वालियर से सागर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। बस में सवार 10 यात्रियों को चोटें आईं। घायलाें में 32 वर्षीय रामकली पत्नी गोरेलाल अहिरवार, भूमानी बाई 22, लखन अहिरवार 24, गोकुल अहिरवार 20, मनोज अहिरवार 23, प्रेम बाई पत्नी जीवन 27, शीला पत्नी राजू अहिरवार 40, गणेशी अहिरवार 34, नंदकिशोर 30 और मोनू पिता राकेश सोनी 40 साल शामिल हैं। सूचना मिलते ही डायल 100 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सभी घायलों को पहले बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बस में सवार यात्री नंदकिशोर ने बताया कि घटना के दौरान बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। गनीमत रही की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories