Thu, Mar 12, 2026
24 C
Gurgaon

सिंगरौली बस स्टैंड पर खड़ी दो बसों में लगी भीषण आग, क्लीनर की जिंदा जलने से मौत

सिंगरौली, 25 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला मुख्यालय स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर खड़ी दो बसों में सोमवार देर रात अचानक आग लग गई। इस हादसे में एक बस में सो रहे क्लीनर की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों बसें जलकर खाक हो गईं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

ट्रैफिक थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे सिंगरौली अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर खड़ी विजय ट्रैवल्स की बस क्रमांक सीजी-33, ई- 0813 में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैली और पास की खड़ी सिद्दीकी बस सर्विस की बस क्रमांक एमपी-17, पी 1277 को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त विजय ट्रैवल्स की बस में ड्राइवर जाहिद खान, कंडक्टर काशी पटेल और क्लीनर हरीश पनिका सो रहे थे। कंडक्टर काशी बस में आगे, ड्राइवर जाहिद पीछे और क्लीनर हरीश बस के बीच वाली सीट पर सो रहे थे। रात करीब 12 बजे काशी की आंख खुली तो उसने बस में आग लगी देखी। वह घबराकर उठा और बाहर निकलने के लिए आवाज लगाई। काशी आगे वाले गेट से जबकि जाहिद पीछे वाले गेट से बाहर आ गए लेकिन हरीश नहीं निकल पाया। आग इतनी तेजी से फैली कि उसे बचने का समय नहीं मिला। वह जिंदा जल गया। हरीश पनिका (24) छत्तीसगढ़ में बलरामपुर के वाड्रफ नगर का रहने वाला था। साल 2023 में उसकी शादी हुई है। कोई संतान नहीं है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories