पन्ना: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, खेलते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा

0
315

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के पवई क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में पांच वर्षीय गोलू पुत्र हीरा वंशकार और आठ वर्षीय दीपक पुत्र छोटू वंशकार शामिल हैं।

बताया गया कि दोनों बच्चे खेलते-खेलते गांव के पास स्थित तलैया (छोटा तालाब) के पास पहुंच गए और अनजाने में उसमें गिर गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकालकर पवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। भाजपा नेता और समाजसेवी डॉ. अमित खरे ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और तत्काल 16 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने आगे भी हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here