Wed, Mar 11, 2026
24 C
Gurgaon

थाना मिर्जापुर पुलिस द्वारा मुठभेड़ मे 02 शातिर गौकश गिरफ्तार

सहारनपुर, 31 मार्च (हि.स.)। सहारनपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण व गौकशी की घटनाओं की रोकथाम को चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के क्रम में 30/31 मार्च की रात्रि करीब डेढ़ बजे थाना प्रभारी मय पुलिस टीम के आलमपुर के पास नदी के रास्ते पर पैदल गस्त कर रहे थे। तभी 03 मोटरसाइकिल सवार आते दिखे, पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों को टॉर्च दिखाकर व आवाज लगाकर रुकने का इशारा किया गया तो मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। तेजी से मोटरसाइकिल मोडकर भागने के प्रयास मे मोटरसाइकिल फिसलने पर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए पैदल भागने लगे। पुलिस द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 02 बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल अवस्था मे गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाशों की पहचान सलमान पुत्र वारिश निवासी महमूदपुर माजरा थाना मिर्जापुर व सलीम पुत्र वहीद निवासी रायपुर थाना मिर्जापुर के रुप मे हुई। तथा 01 अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग गया, फारार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु काम्बिंग की जा रही है।

थानाध्यक्ष मिर्जापुर ने बताया कि घायल बदमाशों को ईलाज हेतू अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 तमंचा 315 बोर, 05 जिंदा व 04 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 मोटर साइकिल सुपर स्पेलण्डर बिना नम्बर प्लेट व गौकशी के उपकरण (लकडी का गुटका, छुरी, आदि) बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories