Fri, Feb 6, 2026
21 C
Gurgaon

सड़क हादसे में दो की मौत तीन घायल हॉस्पिटल में भर्ती

जौनपुर ,08 मई (हि.स.)। लाइन बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मातापुर के पास रात करीब 11 बजे एक स्कॉर्पियो का अगला टायर अचानक निकल जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में जफराबाद थाना क्षेत्र के हरजूपुर निवासी ननकू (35) और खोजनपुर निवासी सचिन कुमार (25) की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग घायल हुए हैं। घायल राजवन (26) का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। रोहित (25) को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। वहीं चालक ब्रिजेश मौर्य को मामूली चोटें आईं।

सभी लोग मजदूरी का काम करते हैं। वे बुधवार शाम 5 बजे जौनपुर के डीएम आवास पर काम खत्म करने के बाद इमलो चौकिया निवासी ब्रिजेश यादव की स्कॉर्पियो से जफराबाद जा रहे थे। मातापुर के पास हादसा हुआ।दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद ननकु और सचिन कुमार को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पाकर लाइन बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories