होटल से निकलते ही ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

दौसा, 9 जनवरी (हि.स.)। अलवर-सिकंदरा मेगा हाईवे पर बुधवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों दोस्त होटल पर खाना खाने के बाद हाईवे पर चढ़ते ही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रक के नीचे फंस गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बांदीकुई थाना सब-इंस्पेक्टर जनमेजाराम के अनुसार मृतक मनीष मीणा (29) और अजय मीणा (32) दौसा जिले के बांदीकुई के गोया का बास, बालाहेड़ी गांव के रहने वाले थे। दोनों घर से बुधवार शाम करीब 6 बजे निकले थे। अजय, जो अंबाला में रेलवे में टेक्नीशियन था, तीन दिन की छुट्टी बिताने के बाद वापस ड्यूटी पर लौटने के लिए बांदीकुई जंक्शन जा रहा था। मनीष उसे अपनी बाइक से छोड़ने जा रहा था। दोनों दोस्तों ने रास्ते में मेगा हाईवे स्थित एक होटल पर खाना खाया। होटल से निकलकर जैसे ही उन्होंने बाइक को हाईवे पर घुमाया, तेज रफ्तार बोरवेल ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को उप जिला अस्पताल भिजवाया। युवकों के परिजन भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे। परिवार और गांव में हादसे के बाद से शोक का माहौल है। अजय मीणा रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था और तीन दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था। उसे बुधवार रात बांदीकुई जंक्शन से ट्रेन पकड़कर अंबाला लौटना था, लेकिन हादसे में उसकी जान चली गई। मनीष मीणा ने आईटीआई पास करने के बाद नौकरी की तैयारी शुरू की थी। दोनों युवक पड़ोसी थे और उनमें गहरी दोस्ती थी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories