चोरी कर नशा करने वाले दो आदतन चोर गिरफ्तार

0
355

गुवाहाटी, 1 मई (हि.स.)। चांदमारी पुलिस ने दो आदतन चोरों को गिरफ्तार किया है, जो नशे की लत के चलते चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जॉन होरो (22) और रोहित अली (19) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपित नशीले पदार्थों के सेवन के लिए पैसों की जरूरत में लगातार चोरी कर रहे थे। उनके खिलाफ पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here