Sun, Feb 8, 2026
10 C
Gurgaon

मुठभेड़ में दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, एक को गोली लगी

फिरोजाबाद, 24 अप्रैल (हि.स.)। सिरसागंज थाना पुलिस ने बुधवार देर रात दो हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल एक अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक देहात अखिलेश भदौरिया ने बताया कि 14 अप्रैल को थाना सिरसागंज पर मुकदमा दर्ज हुआ कि गांव नगला चंदी के सामने अरांव रोड पर अज्ञात व्यक्तियों ने एक मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया है। इसके खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गयी थीं।

थानाध्यक्ष सिरसागंज वैभव कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ बुधवार देर रात क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी सूचना मिली कि लूट के वांछित अभियुक्त फिर से किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थाना क्षेत्र में घूम रहे हैं। टीम ने कोरारा रोड पर वाहनाें की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर मोटर साइकिल पर सवार दो संदिग्धों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ में एक अभियुक्त पैर में गाेली लगने से घायल हाे गया। उसे साथी समेत गिरफ्तार कर लिया गया।

एएसपी ने बताया कि घायल की पहचान सिरसागंज के नगला नन्दे निवासी देवेश उर्फ दीपू जाटव और उसके साथी लोकेश उर्फ रॉकी उर्फ टोनी सिंह के रूप में हुई है। अभियुक्तों के पास से एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल, दो अवैध तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस एवं तीन खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभियुक्तगणाें के विरुद्ध गैंगस्टर, चोरी, लूट, मारपीट, जानलेवा हमला एवं अवैध असलहा सम्बन्धी गम्भीर धाराओं में करीब 36 अभियोग फिरोजाबाद व मैनपुरी जिलाें के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories