हाथी के हमले में दो घर ध्वस्त, युवक घायल

0
235

अलीपुरद्वार, 30 जनवरी (हि.स.)। जिले में हाथियों ने फिर तांडव मचाते हुए दो घरों को ध्वस्त कर दिया है। घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक का नाम सोहेल अंसारी बताया गया है। यह घटना गुरुवार तड़के जिले के दलसिंगपारा चाय बागान के गोदाम लाइन और जोटूलाइन इलाके में घटी है। सूत्रों के अनुसार, इस दिन गोदाम लाइन इलाके में एक जंगली हाथी ने समीना बीबी के घर पर हमला कर दिया जिससे घर का एक हिस्सा टूटकर घर में सो रहे समीना के बेटे सोहेल अंसारी के ऊपर गिर गया। घटना में वह घायल हो गए। बाद में हाथी वहां से दलसिंगपारा जोटूलाइन इलाके में चला गया और सानिया खरिया नामक निवासी के घर को ध्वस्त कर दिया। किसी तरह सानिया खरिया ने अपने दोनों बच्चों के साथ भाग कर जान बचाई। कई घंटों तक इलाके में तांडव मचाने के बाद हाथी वापस जंगल की ओर चला गया। ग्रामीणों ने इलाके में बार-बार हो रहे हाथियों के हमले से दहशत में है। ग्रामीणों ने रात में वन विभाग से गश्त की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here