Fri, Mar 27, 2026
21 C
Gurgaon

अमेरिका में कार दुर्घटना में दो भारतीय छात्रों की मौत, एक घायल

वाशिंगटन, 13 मई (हि.स.)। अमेरिका की क्लीवलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी के दो भारतीय छात्रों की 10 मई की सुबह लैंकेस्टर काउंटी में पेंसिल्वेनिया टर्नपाइक पर एक कार दुर्घटना में जान चली गई। न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने शोक संतप्त परिवारों को सहायता का आश्वासन दिया है।इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

गल्फ न्यूज की खबर के अनुसार, स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में मृतकों की पहचान 23 वर्षीय सौरव प्रभाकर और 20 वर्षीय मानव पटेल के रूप में हुई है। पेंसिल्वेनिया स्टेट पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना रीडिंग इंटरचेंज के करीब ब्रेकनॉक टाउनशिप में माइलपोस्ट 286.5 के पास सुबह 7:08 बजे हुई।

पुलिस के अनुसार, कार सड़क से उतर गई। पहले कार एक पेड़ से टकराई और इसके बाद एक पुल से टकराकर रुक गई। आपातकालीन टीम ने पाया कि कार चला रहे प्रभाकर और पीछे की सीट पर बैठे पटेल मृत मिले। अधिकारियों के अनुसार, कार की अगली सीट पर बैठा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। उसे स्थानीय रीडिंग अस्पताल पहुंचाया गया।

लैंकेस्टर काउंटी कोरोनर के कार्यालय ने पुष्टि की है कि दोनों छात्रों की मृत्यु दर्दनाक चोटों से हुई है। पेंसिल्वेनिया राज्य पुलिस फॉरेंसिक सेवा इकाई दुर्घटना की जांच में सहायता कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories