Wed, Feb 11, 2026
17 C
Gurgaon

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार दो की मौत

झुंझुनू, 17 मई (हि.स.)। राजस्थान में झुंझुनू जिले के सुलताना थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। यह घटना क्यामसर से महरमपुर मार्ग पर पावर हाउस के पास मोड़ पर हुई जब एक तेज गति से जा रही मारुति स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक युवक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

सुलताना थानाधिकारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि कार में एक युवक और एक महिला दो लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी और दोनों सवार गंभीर रूप से घायल थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को चिड़ावा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान अक्षय पुत्र शिवकुमार निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अक्षय किसी निजी कार्य के सिलसिले में झुंझुनू आया था। वहीं कार में सवार दूसरी मृतक महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच है। पुलिस ने दोनों शवों को चिड़ावा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और अज्ञात महिला की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि क्यामसर के पास घटनास्थल पर सड़क का मोड़ काफी तीखा है। आशंका जताई जा रही है कि तेज गति के कारण कार चालक ने नियंत्रण खो दिया जिसके परिणामस्वरूप यह दुर्घटना हुई। कार के अगले हिस्से की बुरी तरह क्षति से टक्कर की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। सुलताना थाना पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिए जाएंगे। पुलिस ने बताया कि अज्ञात महिला की पहचान के लिए आसपास के थानों और गुमशुदगी के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories