Sat, Mar 14, 2026
22 C
Gurgaon

मेरठ: नमाज के बाद एक ही समुदाय के दो लाेगाें में मारपीट-पथराव, कई घायल

मेरठ, 31 मार्च (हि.स.)। ईद के नमाज के बाद सोमवार को एक ही समुदाय के दो लाेगाें में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पथराव और फायरिंग हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधीक्षक देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि यह मामला सिवालखास कस्बे का है। यहां के निवासी जाहिद और नाजिम में रविवार को किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। स्थानीय लोगों ने दोनों को समझा दिया था। सोमवार को नमाज के बाद जाहिद और नाजिम आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे को देखते ही गाली-गलौज करने लगे। दोनों में मारपीट होने लगी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए और पथराव शुरू हो गया। फायरिंग भी की गई। पथराव और मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, सभी की हालत सामान्य है। इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।एसपी ने बताया कि दोनों पक्षों से लिखित शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है। स्थिति सामान्य है और उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories