Mon, Mar 30, 2026
31 C
Gurgaon

उमरिया : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघिन के हमले से एक ही दिन में दो लोग घायल

उमरिया, 22 अप्रैल (हि.स.)। जिले का विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व जहां बाघ दर्शन के लिये प्रसिद्ध है तो वहीं वन्य जीव और मानव द्वंद के लिए भी उतना ही प्रसिद्ध है। पनपथा रेंज में ही अप्रैल माह में ही महुआ बीनने गई महिला को बाघिन ने मौत के घाट उतार दिया था, जबकि एक व्यक्ति को घायल कर दिया सोमवार को फिर ग्राम कुशमहा निवासी राजबली बैगा को उसी बाघिन ने हमला कर घायल कर दिया और शाम को करीब 6 बजे उप सरपंच निर्जन बाई के पति बुल्लू बैगा पिता परशू बैगा उम्र 50 वर्ष पर हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि ये बाघिन कई लोगों को मार चुकी है और कई लोगों को घायल कर चुकी है, लेकिन पार्क प्रबंधन मात्र औपचारिकता निभाने के लिए समझाइश देता है और बाघिन को कहीं भी शिफ्ट करने का प्रयास नही करता है।

वहीं सरपंच ग्राम पंचायत कुसमहा सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि दिन में करीब 3 बजे राजबली बैगा पनपथा जा रहा था तभी ग्राम कोठिया और कुसमहा के बीच गिडरी नाला के पास झाड़ियों में अपने दो शावकों के साथ छिपी बैठी बाघिन ने हमला कर दिया। जिसे घायल को मानपुर अस्पताल पहुंचाया और शाम को फिर उप सरपंच निर्जन बाई के पति बुल्लू बैगा के ऊपर हमला कर घायल कर दिया जिसको वन विभाग की टीम ने मानपुर अस्पताल में भर्ती करवाया है और मंगलवार सुबह हाथी लेकर वन विभाग की टीम बाघिन को खदेड़ने के लिए लगी हुई है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि बाघिन को ट्रैप कर कहीं बाड़े में रखें ताकि ग्रामीणों को सुरक्षा मिल सके।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories