Fri, Feb 20, 2026
19 C
Gurgaon

गाजियाबाद में पुलिस व बदमाशों के बीच चली गोलियां, दो बदमाश घायल

तीन बदमाश गिरफ्तार, तमंचे व कारतूस बरामद

गाजियाबाद, 17 मई (हि.स.)।गाजियाबाद पुलिस ने शुक्रवार की रात में दो अलग-अलग स्थान पर मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा चलाई गयी गोली से दो लुटेरे घायल हो गए

जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह तीनों ही लुटेरे दिल्ली एनसीआर में सक्रिय रहकर लूट की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

एसीपी अतुल कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि शालीमार गार्डन पुलिस बीएसएनल एक्सचेंज के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक स्कूटी पर संदिग्ध अवस्था में दो युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। पुलिस के इशारे की अनदेखी करते हुए यह लोग वापस भागने लगे। तभी पुलिस ने इनका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर जाकर घेर लिया। घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी । पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश घायल होकर वहीं गिर पड़ा जिसे पुलिस ने दबोच लिया । पुलिस ने उसके दूसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया । घायल बदमाश का नाम करन है जो बेटा हाजीपुर का निवासी है। जबकि दूसरे बदमाश का नाम सुशील शर्मा है। जो मूल रूप से मेरठ जिले के सिसौली गांव का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली में रहता है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि यह लोग शातिर चेन लुटेरे हैं । पिछले दिनों उन्होंने एक महिला के गले से मंगलसूत्र भी लूटा था। पुलिस ने जिसे टूटी-फूटी हालत में बरामद कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने बदमाशों के पास से01 तमंचा, 01 खोखा कारतूस, 01 जिंदा कारतूस, 01 मंगलसूत्र दो टुकड़ों में टूटा हुआ, लूट की घटना से संबंधित 7,000/- रुपये व घटनाओं में प्रयुक्त 01 स्कूटी बरामद की हैं।

वहीं थाना वेव सिटी पुलिस ने भी जगदम्बा मातृउमा मंदिर आदित्य वर्ल्ड सिटी के पास मुठभेड़ के दौरान साथी अपराधी प्रवीण उर्फ परविन्द्र को गिरफ्तार किया है जो बयाना गांव का रहने वाला है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से उसके कब्जे से एक तमंचा कारतूस मोटरसाइकिल में लूटे गए 1600 रुपए बरामद हुए हैं।

पूछताछ करने पर बताया कि आरोपी ने बताया कि मैं अपने गांव के साथी पंकज निवासी ग्राम बयाना के साथ मिलकर गाजियाबाद में जगह जगह पर चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देते है। पहले भी मैं कई बार जेल जा चुका हूँ । 14 मई को मैनें अपने साथी पंकज के साथ मिलकर आदित्य वर्ल्ड सिटी के पास से एक व्यक्ति से 1800 रुपये एवं एक मोबाइल लूटा था । जिसका उस व्यक्ति द्वारा विरोध किया तो मैनें उसको घायल करके मौके से भाग गया था । लूटे गये मोबाइल को मैने लालकुंआ पर राह चलते व्यक्ति को 2000 रुपये में बेच दिया था । जिसमें से मैने 400 रुपये खर्च कर लिये हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories