Thu, Feb 19, 2026
24 C
Gurgaon

गाजियाबाद में दो जगह पुलिस व बदमाशों के बीच चली गोलियां, दो हत्यारोपित समेत तीन बदमाश गिरफ्तार

पुलिस की गोलियों से दो बदमाश हुए लंगड़े

गाजियाबाद, 2 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली से ट्रांस हिंडन क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार की रात में दो अलग-अलग मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों ने मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर दी । इसके जवाब में पुलिस ने भी इन बदमाशों पर गोलियां चलाई। जिसमें दो अपराधियों के पैर में गोली लगी और घायल हो गए। घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो बदमाशों ने पिछले दिनों कौशाम्बी में हत्या करने की घायल का इकबाल किया है।

पहली मुठभेड़ साहिबाबाद क्षेत्र में हुई एसीपी साहिबाबाद श्वेता कुमारी यादव ने बुधवार की सुबह बताया कि साहिबाबाद पुलिस फरुखनगर रोड पर बटर पाठ मोड के पास चैकिंग कर रही थी। तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन वे भागने लगे। पुलिस ने इनका पीछा किया और दोनों को घेर लिया। घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं। जिसमें एक बदमाश घायल होकर वहीं गिर पड़ा, जिसे दबोच लिया गया। घायल बदमाश ने अपना नाम शहनवाज बताया। जो ईदगाह के पास इकबाल कॉलोनी पसौडा थाना टीलामोड का रहने वाला है। उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

इसके कब्जे से 01 तमंचा, 01 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस, लूट व चोरी की घटनाओं से संबंधित 7,400 रुपये व चोरी की 01 मोटर साइकिल बरामद हुई है।

दूसरी मुठभेड़ कौशांबी थाना क्षेत्र की 2/5 पुलिया के पास हुई। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक यह मुठभेड़ उस समय हुई जब पुलिया पर पुलिस संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार में दो युवक संदिग्ध अवस्था में आते हुए दिखाई दिए और पुलिस को देखकर यह लोग तेजी से भागते हुए निकलने लगे। तभी उनकी कार कुछ आगे चलकर टकरा गई। तो पुलिस ने घेर लिया इनमें से एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया घायल बदमाश का नाम जीशान अंसारी है । जो कविता पैलेस आज़ाद विहार कॉलोनी थाना खोड़ा का रहने वाला है । जबकि दूसरे बदमाश का नाम आले नबी है जो सिंघावली मेरठ का निवासी है। इन दोनों बदमाशों ने कौशाम्बी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या करने की घटना में शामिल होने का इकबाल किया है। इनके कब्जे से एक तमंचा बरामद किया गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories