Fri, Mar 13, 2026
21 C
Gurgaon

फोन पर‌ हुए विवाद के बाद एक पक्ष ने फायरिंग की तो दूसरे ने पत्थर फेंके

नागाैर, 4 अप्रैल (हि.स.)। गांधी चौक से दिल्ली दरवाजा जाने वाली बी-रोड पर गुरुवार देर‌ रात एक घर पर फायरिंग का मामला सामने आया है। दो पक्षों में फोन पर हुई कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि‌ पुरानी रंजिश फूट पड़ी। एक‌ पक्ष ने हवाई फायर किए तो दूसरे पक्ष ने पत्थर फेंके। घटना की सूचना पर नागौर कोतवाल वेदपाल शिवरान मय जाब्ता मौके पर पहुंचे।

कोतवाल‌ शिवरान ने बताया कि बुलेट का एक‌ खोल बरामद हुआ है।

पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने एक घर पर एक के बाद एक दाे फायर किए। हवाई फायर होने के कारण किसी को चोट नहीं लगी। साथ ही एक बुजुर्ग पर लाठी से वार किया, जिससे उनके चोट आई। इसके बाद बदमाश बाइक लेकर भाग गए। फायरिंग के घटनाक्रम के बाद मौके पर लोगों में हड़कंप मच गया। फायरिंग की सूचना के बाद एएसपी व डिप्टी मौके पर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार बदमाशों ने बी-रोड निवासी हारून तेली के घर पर फायरिंग की है। लाठी से बुजुर्ग हारून पर भी वार किया है। जिससे हारून के एक अंगुली में गंभीर चोट आई। कोतवाली पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज जुटाए और टीम गठित कर रात से ही बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है, शुक्रवार सुबह तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा।

कोतवाल शिवरान ने बताया कि कुम्हारी दरवाजा के आरोपितों व पीड़ितों में आपसी लेनदेन व पुरानी रंजिश के‌ कारण ये वारदात हुई है। आरोपितों की तलाश जारी है। फायरिंग की घटना से पहले दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को फोन पर धमकी दी थी। जब फायरिंग की तो सामने से पत्थर फेंके गए।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories