Wed, Feb 11, 2026
16 C
Gurgaon

सीधी में दो ट्रक और एक ऑटो की टक्कर, मिनी ट्रक चालक की माैत, ऑटो चालक गंभीर

सीधी, 31 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की माैत हाे गई। यहां दो ट्रक और एक ऑटो की टक्कर हाे गई। हादसे में मिनी ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल है। हादसा इतना भीषण था कि मिनी ट्रक के परखच्चे उड़ गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार घटना शनिवार सुबह 8 बजे की है। जमोड़ी थाना क्षेत्र के एनएच-39 बायपास पर दो ट्रक और एक ऑटो की टक्कर में एक मिनी ट्रक चालक की मौत हो गई। ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल है। हादसे में दोनों ट्रक पलट गए और ऑटो ट्रकों के बीच फंस गया। जमोड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। पलटे हुए ट्रक के नीचे ऑटो पूरी तरह दब गया था। पुलिस और स्थानीय लोगों ने ऑटो में फंसे घायल चालक को निकाला। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मृत ट्रक चालक का शव स्टेयरिंग में फंसा है। उसे निकालने का काम जारी है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे का कारण बने तीसरे ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्यप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक और घायल की पहचान की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories