Sat, Feb 7, 2026
24 C
Gurgaon

ज्वेलरी लूट की झूठी सूचना देने वाले दो युवक गिरफ्तार

जयपुर, 27 फ़रवरी (हि.स.)। मुहाना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 26 फरवरी को ज्वेलरी लूट की झूठी सूचना देने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि ज्वैलरी का इंश्योरेंस क्लेम उठाने के लिए साजिश रची थी। वहीं पुलिस ने लूट की सूचना मिलने पर घटनास्थल के आसपास लगे हुए सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और लेकिन उनके हाथ कोई सबूत नहीं लगा। इससे पता चल सके की लूट की वारदात हुई है। पुलिस का शिकायत कर्ता पर शक जाने लगने पर शिकायत करने वाले से सख्ती से पूछताछ की। तब उसने झूठी सूचना देने की बात स्वीकार की। इस पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि 26 फरवरी को सूचना मिली की सुन्दर नगर चीलगाड़ी रेस्टोरेंट के पीछे कोई अज्ञात व्यक्ति पर्स ज्वेलरी और दस हजार लूट ले गए। लूट की वारदात की गंभीरता को देखते हुए घटना के तुरंत बाद ही घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के रूट पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। घटना के संबंध में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई। सूचना कर्ता बार-बार पुलिस को झूठी मनगढ़ंत कहानी बनाकर गुमराह करता रहा। घटना के तथ्य झूठे होने के आशंका पर सूचना कर्ता से सख्त पूछताछ की गई। इस पर आरोपी ने झूठी सूचना देना कबूला। इस पर पुलिस ने आरोपी रवि मोरानी (34) निवासी निर्माण नगर श्याम नगर जयपुर और अब्दुल रहमान (31) निवासी सहकार मार्ग ज्योति नगर जयपुर हाल सदर जयपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पर कर्जा बहुत अधिक हो रखा था और उसने गहनों का इंश्योरेंस करा रखा था। इंश्योरेंस लेने के लिए लूट की झूठी साजिश रची थी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories