Thu, Mar 5, 2026
30 C
Gurgaon

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक घायल

पाली, 2 जून (हि.स.)। जिले के सांडेराव थाना क्षेत्र में रविवार रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। हादसा रात में दुजाना टोल नाके के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।

पुलिस के अनुसार बाइक सवार तीन युवक अपने एक दोस्त को सांडेराव छोड़कर वापस तखतगढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार तखतगढ़ निवासी 21 वर्षीय जितेंद्र सिंह पुत्र छैलसिंह और 18 वर्षीय कुंदन कुमार पुत्र तरुण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवकों के शव सांडेराव हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

हादसे में 18 वर्षीय जिग्नेश पुत्र कालूराम कुमावत गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

हादसे के बाद से मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories