उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कपिला गौ-शाला में किया गौ-माता मंदिर सेवा स्थल का भूमि-पूजन

भाेपाल, 13 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को उज्जैन के रत्नाखेड़ी स्थित कपिला गौशाला पहुंचकर वेद ऋचाओं के उच्चारण के मध्य गौ-पूजन कर गौ-माता मंदिर सेवा स्थल का भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा दी गई 3.5 करोड़ रुपये की निधि से नगर निगम द्वारा विकसित किए जा रहे गौ-माता शेड, सार्वजनिक शौचालय एवं अन्य प्रगतिरत विकास कार्यों का अवलोकन भी किया। इस दौरान केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल भी साथ थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2024 को गौ-संवर्धन वर्ष घोषित किया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लक्ष्य सभी गौ-वंशों का संरक्षण एवं संवर्धन कर लावारिस गौ-वंश से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना, देशी नस्ल की गायों का उन्नयन, जैविक खाद से ऑर्गेनिक कृषि को बढ़ावा देना है। राज्य सरकार द्वारा गौ-संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गौ-वंश आहार अनुदान को दोगुना किया गया है। अब पंजीकृत गौ-शाला के पशुओं को प्रतिदिन 40 रूपये आहार अनुदान दिया जा रहा है।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, अच्युतानंद महाराज, महापौर मुकेश टटवाल, सभापति कलावती यादव आदि जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories