Mon, Feb 23, 2026
26 C
Gurgaon

उमरियाः ऑटो चालक ने एक साथ 18 बच्चों का अपहरण करने का किया प्रयास

उमरिया, 14 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम बोदली से एक साथ 18 बच्चों के अपहरण का मामला सामने आया है। हालांकि, यह अपराध सफल नहीं हो पाया और आरोपी को ऑटो छोड़कर भागना पड़ा। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू का कहना है कि फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

जानकारी के अनुसार, मामला नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम बोदली का है, जहां से 18 मासूमो को ग्राम रहठा से ऑटो में ले जाया जा रहा था। इस दौरान कुछ बच्चों ने जागरूकता का परिचय दिया। वे अपह्रत के चंगुल से निकल भागे और वापस घर पहुंच गए, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है। लगभग सभी मासूमों को अपहर्ता के चंगुल से छुड़ाया गया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि ग्राम रहठा से 03 किमी दूर ग्राम बोदली में बच्चों से भरा ऑटो पकड़ लिया गया है। खबर यह भी है कि एक से दो बच्चों को रस्सी से बांधा भी गया था। इस घटना के बाद सम्बन्धित नोरोजाबाद पुलिस को खबर दी गई है, जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और ऑटो को बरामद कर सभी अपह्रत बच्चों को छुड़ाया गया है। बताया जाता है कि अपह्रत सभी बच्चे 10 साल से छोटे है। इस मामले से जुड़ा ऑटो चालक फिलहाल घटना स्थल से फरार भी हो गया है। थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि सभी बच्चों को सुरक्षित छुड़ा लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है और घटना की विधिवत जांच की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories