ऊना और कांगड़ा की रातें शिमला से ठंडी, 23 अक्तूबर तक नहीं बरसेंगे बादल

0
291

शिमला, 17 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश में इस समय शुष्क मौसम का दौर जारी है। शुक्रवार को पूरे राज्य में तेज धूप खिली रही, जिससे दिन का मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 23 अक्तूबर तक प्रदेश में बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है।

तापमान में उतार-चढ़ाव

शिमला मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, शिमला का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि ऊना में 13.9 और कांगड़ा में 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यानी निचले इलाकों की रातें अब पहाड़ी राजधानी शिमला से अधिक ठंडी हो चुकी हैं।

जनजातीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति का केलंग प्रदेश का सबसे ठंडा स्थल रहा, जहां तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कुकुमसेरी, ताबो और कल्पा में भी न्यूनतम तापमान क्रमशः 2.4, 3.6 और 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

अगले हफ्ते तक साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य का औसतन न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है। फिलहाल प्रदेश में एक सप्ताह तक मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है।

दिन में हल्की उमस के बावजूद रातों में बढ़ती ठंड ने मौसम का रुख बदल दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here