Wed, Feb 18, 2026
19 C
Gurgaon

147 रुपए की बोतल के वसूल लिए 240, हरोली के ठेकों पर खुली लूट

ऊना, 26 मार्च (हि.स.) हरोली क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित शराब के ठेकों पर संचालकों ने लूट मचा रखी है। इस लूट से ठेकेदार तो खूब मालामाल हो रहे हैं, लेकिन जनता से कंगाल किया जा रहा है। वहीं आबकारी विभाग का इस पर कोई चेक नहीं है। लोगों की कमाई को सरेआम लूटा जा रहा है, लेकिन कोई भी जांच करने वाला नहीं है। शराब और बीअर को एक बोतल पर डेढ़ से दोगुना दाम वसूले जा रह हैं। जबकि इसी ब्रांड की शराब और बीयर पंजाब सीमा पर स्थित ठेकों पर काफी सस्ती मिल रही है। हमारे समाज में ये मसला लोक लज्जा से जुड़ा हुआ है इसलिए शराब या बीयर खरीदते समय कोई भी व्यक्ति ज्यादा मोलभाव नहीं करता या अगर कोई इसे लेकर मोलभाव करता है तो सेल्समैन ग्राहकों को बोतल सेल करने से साफ मना कर देते हैं।

लोकलाज और ग्रामीण क्षेत्रों का फायदा उठाकर ठेका संचालक खूब चांदी कूट रहे हैं, जिसका सीधा आर्थिक बोझ शराब के शौकीनों की जेब पर पड़ रहा है। ठेकों पर मची लूट की शिकायत आबकारी विभाग के उपायुक्त के पास की गई है। लेकिन आबकारी विभाग भी ठेका संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने में असमर्थ दिख रहा है।

विभाग को दी गई शिकायत में हरोली क्षेत्र के एक शिकायतकर्ता ने बताया कि एक मार्च को लालूवाल ठेके से बीयर की बोतल खरीदी गई तो उसके 210 रुपए वसूले गए और तीन मार्च को पोलियां रोड़ पर स्थित पूबोवाल ठेके से किंगफिशर ब्रांड की बीयर की बोतल के 240 रुपए वसूले गए। जबकि बोतल पर एमआरपी मात्र 147 रुपए अंकित है।

शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्होंने ये पेमेंट यूपीआई के माध्यम से की है, जिसकी रसीद भी उनके पास मौजूद है। इसलिए ठेका संचालकों पर उचित विभागीय कार्रवाई की जाए। इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन नंबर पर भी की गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। वहीं इस संबंध में आबकारी विभाग के उप-आयुक्त ऊना टिकम राम का कहना है कि शराब के ठेकों पर तय रेट से ज्यादा पैसे वसूलने की शिकायत मिली है। जिस पर उचित विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ठेकों पर तय रेट से ज्यादा वसूली करने पर ग्राहक इसकी शिकायत सीधे 1100 नंबर पर भी कर सकते हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories