Fri, Feb 13, 2026
13 C
Gurgaon

अनियंत्रित डीसीएम बिजली पोल तोड़ते हुए तालाब में घुसी, आधा दर्जन गांवों में छाया अंधेरा

मीरजापुर, 16 फ़रवरी (हि.स.)। अनियंत्रित डीसीएम 11000 केवी बिजली के पोल से शनिवार देर रात टकराकर पंद्रह फीट नीचे तालाब में जा गिरी। घटना चुनार कोतवाली क्षेत्र के खानपुर कछवा-वाराणसी राजमार्ग 74 पर हुई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। बिजली पोल टूटने से आधा दर्जन गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी।

डीसीएम चालक अभय के अनुसार, वह चुनार के दुमदुमा स्थित एक सरिया फैक्ट्री से सरिया लेकर कछवा पहुंचाने गया था। वहां से लौटते समय टेंपो को ओवरटेक करने के दौरान सामने अचानक एक कार आ गई। कार सवारों को बचाने के प्रयास में उसने वाहन मोड़ा, जिससे डीसीएम बिजली पोल से टकराकर तालाब में गिर गई।

घटना के समय बिजली पोल पर 11000 वोल्ट का करंट प्रवाहित हो रहा था। संयोगवश चालक करंट की चपेट में आने से बच गया। ग्रामीण विकास बाहुबली, बच्चे लाल गौड़, मनोज प्रजापति सहित अन्य स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी अमित गुप्ता को सूचना दी और बिजली कटवाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

बिजली पोल टूटने से आसपास के कई गांवों खानपुर, सोनवर्षा, मगरहा, पुरनपट्टी आदि की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हुई। लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। बिजली विभाग के अनुसार आपूर्ति बहाल करने के लिए मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories