Tue, Feb 10, 2026
26 C
Gurgaon

अनियंत्रित हाइवा ने मवेशियों को रौंदा

पूर्वी सिंहभूम, 11 अप्रैल (हि.स.)। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) जिला स्थित टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर शुक्रवार दोपहर ठनठनी घाटी में एक अनियंत्रित हाइवा वाहन ( जेएच 05 बीएस – 9710) पलट गया, जिससे चार बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई और दो बैल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा दोपहर करीब 12:10 बजे हुआ, जब बामनी टोला महुलडीह के पशुपालक जितेन सोरेन के मवेशी सड़क पार कर रहे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पटमदा उत्तरी के जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तुरंत पटमदा थाना प्रभारी को सूचना दी। हादसे के बाद सड़क पर काफी खून बह गया और यातायात बाधित हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा बनकुंचिया से गिट्टी लादकर बहरागोड़ा की ओर जा रहा था। इस वाहन से नियमित रूप से पटमदा में बालू लाया जाता है और लौटते वक्त गिट्टी ले जाई जाती है। दुर्घटना में खलासी घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने माचा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। वहीं, चालक मौके से फरार हो गया।

जिला पार्षद ने पीड़ित जितेन सोरेन को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories