Sun, Feb 22, 2026
26 C
Gurgaon

रतलाम : अनियंत्रित यात्री बस सड़क से उतरकर मकान में घुसी, ड्राइवर समेत 4 लोग घायल

रतलाम, 3 अप्रैल (हि.स.)। जिले के जावरा में ग्राम परवलिया में गुरुवार सुबह जोधपुर से हैदराबाद जा रही एक यात्री बस फोरलेन पर बेकाबू होकर बाछड़ा बस्ती में जा घुसी। बस अनियंत्रित हाेकर मकान में घुस गई। हादसे में बस चालक समेत चार लाेग घायल हुए है। सभी घायलाें काे ईलाज के लिए जावरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जाकनारी अनुसार घटना रिंगनोद थाने के ढोढर पुलिस चौकी अंतर्गत रतलाम-लेबड़ फोरलेन स्थित परवलिया में सुबह 5 बजे हुई। बस मंदसौर की ओर से जावरा होकर इंदौर जा रही थी। ग्रामपरवलिया के पास बस के आगे सीमेंट की एक ट्राली चल रही थी। इस दौरान ट्राले से सीमेंट की कुछ बोरिया सड़क पर गिर गई। बस की स्पीड तेज हाेने के कारण बस के पहिए सीमेंट की बारियाें पर चढ़ गए, जिससे बस अनियंत्रित हाे गई और सड़क किनारे बने माताजी के ओटले से टकराते हुए रितेश चौहान नाम के एक व्यक्ति के मकान के बाहर बने बाथरूम की दीवार से जा टकराई। हादसे के समय बस में सवार सभी यात्री सो रहे थे। अचानक झटका लगने से घबरा गए और माैके पर चीख पुकार मच गई।

हादसे में बस ड्रायवर अमजल (40) कांच तोड़कर बाहर जा गिरा, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। सहायक ड्राइवर बलवीर (35) पिता नारायण, क्लीनर जय कांत (25) पिता देवरा तीनों निवासी सायला जोधपुर (राजस्थान) घायल हो गए। घटना के समय रितेश की मां सायरा वॉशरूम में थी। जो टक्कर से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर ढोढर चौकी पुलिस माैके पर पहुंची। घायलाें को जावरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना के बाद गुरुवार सुबह टोल प्लाजा की क्रेन से बस को घटना स्थल से हटाया गया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories