Sat, Mar 7, 2026
32 C
Gurgaon

जयपुर में बेकाबू एसयूवी ने नौ लोगों को रौंदा, दो की मौत, सात घायल

जयपुर, 8 अप्रैल (हि.स.)। जयपुर में सोमवार देर रात एक बेकाबू एसयूवी कार ने नौ लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर घायल है। घटना के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज रफ्तार एसयूवी ने करीब 7 किलोमीटर तक शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में तांडव मचाया। घटना रात करीब साढ़े नौ बजे शुरू हुई, जब एमआई रोड से गुजरती बेकाबू कार ने कई वाहनों को टक्कर मारी। इसके बाद कार तंग गलियों की ओर मुड़ गई और वहां भी तबाही मचाई।

एडिशनल डीसीपी (नॉर्थ) बजरंग सिंह शेखावत के अनुसार आरोपी चालक उस्मान खान (62) द्वारा सबसे ज्यादा टक्कर लगभग 500 मीटर के दायरे में मारी गई। नाहरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित संतोष माता मंदिर के समीप उस्मान ने पहले स्कूटी और बाइक को टक्कर मारी, उसके बाद सड़क पर गिरे लोगों को रौंदते हुए तेज रफ्तार में भाग निकला। इसके बाद थाने के बाहर खड़ी कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया। इस हादसे में शास्त्री नगर के वीरेंद्र सिंह (48), ममता कंवर (50), नाहरगढ़ रोड के मोनेश सोनी (28) और मानबाग खोर शारदा कॉलोनी निवासी मोहम्मद जलालुद्दीन (44), संतोषी माता मंदिर के पास की रहने वाली दीपिका सैनी (17), गोविंदराव जी का रास्ता निवासी विजय नारायण (65), जेबुन्निशा (50), अंशिका (24) और लालदास का खाड़ा निवासी अवधेश पारीक (37) घायल हो गए। इन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने ममता कंवर और अवधेश पारीक को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कार चालक का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें पुष्टि हुई कि वह नशे में था। आरोपी जयपुर के शास्त्री नगर स्थित राणा कॉलोनी का निवासी है और विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में लोहे के पलंग बनाने की फैक्ट्री चलाता है। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में भारी रोष है। हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने नाहरगढ़ और आस-पास के क्षेत्रों में चार थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। हादसे के बाद सांसद मंजू शर्मा, विधायक अमीन कागजी समेत अन्य नेता भी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories