अमित शाह का 22-23 जून छत्तीसगढ़ दौरा, NSFU यूनिवर्सिटी का करेंगे भूमिपूजन – जानिए पूरी जानकारी!

0
443

छत्तीसगढ़ को जल्द ही नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NSFU) की सौगात मिलने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 और 23 जून को छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे और नवा रायपुर में विश्वविद्यालय के कैंपस का भूमिपूजन करेंगे।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जानकारी दी कि इस यूनिवर्सिटी के लिए नवा रायपुर में 40 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। लगभग 350 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य होगा। भवन निर्माण से पहले इसी शैक्षणिक सत्र में ट्रांजिट कैंपस से पढ़ाई शुरू की जाएगी, जिसका भी शुभारंभ अमित शाह करेंगे।

अमित शाह अपने दौरे के दौरान प्रशासनिक बैठकों की अध्यक्षता भी करेंगे, हालांकि बैठक स्थल अभी तय नहीं हुआ है। इसके अतिरिक्त वे बलिदान एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे के परिवार से मिलेंगे और बस्तर क्षेत्र में जवानों से भी मुलाकात करेंगे।

यह यूनिवर्सिटी न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे मध्य भारत के लिए साइंटिफिक इन्वेस्टिगेशन और फॉरेंसिक शिक्षा में एक मील का पत्थर साबित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here