Sun, Feb 15, 2026
14 C
Gurgaon

यमुनानगर में महिला की तेजधार हथियार से हत्या, खेतों में मिला शव

यमुनानगर, 30 अप्रैल (हि.स.)। जगाधरी शहर के गांव बूड़िया-चनेटी रोड पर स्थित सैनी फार्म हाउस डेरा के पास चरी (नेपियर) घास के खेत में एक विवाहित महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के गले पर तेजधार हथियार से काटे जाने और चेहरे पर चोट के निशान मिले। मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हाे सकी है। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी व अपराध शाखा की टीमें मौके पर पहुंची।

फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के 72 घंटे के लिए ट्रामा सेंटर के शवगृह में रखवा दिया। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी है।

बुधवार को स्थानीय निवासी राजीव ने बताया कि आज सुबह गांव चनेटी की कुछ महिलाएं खेतों में चरी काटने पहुंची तो उन्होंने खेतों में एक विवाहित महिला का शव देखा और गांव वालों को सूचित किया। बूड़िया पुलिस थाने के प्रभारी नर सिंह ने बताया कि आज सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

अज्ञात महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष है और उसके हाथों में लाल चूड़ा पहने हुए है। प्रथम दृष्टया में महिला की हत्या कर उसके चेहरे को कुचलने का प्रयास किया गया है और यहां लाकर फैंका गया है। महिला के शव के पास एक दरी भी पड़ी मिली है। महिला की शिनाख्त के लिए शव को 72 घंटे के लिए ट्रामा सेंटर के शवगृह में रखा गया है। फिलहाल पुलिस की कई टीमें महिला की पहचान करने में जुटी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories