Mon, Mar 16, 2026
19 C
Gurgaon

रक्षा लेखा महानियंत्रक ने महर्षि भारद्वाज की प्रतिमा का किया अनावरण

–रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पेंशन) कार्यालय का निरीक्षण कर ली जानकारी

प्रयागराज, 14 फरवरी (हि.स.)। भा0र0ले0से0, रक्षा लेखा महानियंत्रक देविका रघुवंशी ने शुक्रवार को कार्यालय रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पेंशन), प्रयागराज का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों से रक्षा पेंशन सम्बन्धी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने महर्षि भारद्वाज की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

इसके उपरान्त, कार्यालय में स्थित प्रेक्षागृह के कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सीधा संवाद करते हुए उन्होनें अपने विचार व्यक्त किए और लोगों को उनके सरकारी कार्यां और दायित्वों के प्रति सजग रहकर अपना कार्य करने का निर्देश दिया। ताकि कार्यालय की क्षमता में वृद्धि हो। उन्होंने रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पेंशन) कार्यालय, प्रयागराज के प्रांगण में स्थापित महर्षि भारद्वाज जी की प्रतिमा का अनावरण भी किया।

उल्लेखनीय है कि, रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पेंशन) कार्यालय, प्रयागराज तीनों सेनाओं, डिफेंस सिविलियन की पेंशन स्वीकृति एवं संवितरण का कार्य बेहतर मूलभूत सुविधाओं के साथ स्पर्श प्रणाली द्वारा आनलाइन माध्यम से करता है। यह कार्यालय लगभग 33 लाख रक्षा पेंशनरों को पेंशन स्वीकृत कर चुका और उनका लेखा जोखा रखने का कार्य कर रहा है। इनमें से 30 लाख से ज्यादा रक्षा पेंशनरों को पेंशन भुगतान स्पर्श प्रणाली के माध्यम से तथा शेष का भुगतान बैंको और ट्रेजरी के माध्यम से किया जा रहा है। हाल ही में भारत सरकार द्वारा घोषित ओआरओपी-3 के पुनरीक्षण कार्य को इस कार्यालय द्वारा अति कम समय में पूर्ण करते हुए लाभार्थियों को इसका लाभ प्रदान कर दिया गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories