Fri, Mar 20, 2026
21 C
Gurgaon

यूपी डीजीपी ने चार एसपी और दो पुलिस आयुक्तों से मांगा स्पष्टीकरण

यूपी डीजीपी ने छह जिलों के पुलिस अधिकारियों से मांगा जवाब

लखनऊ, 13 सितंबर। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और जनशिकायतों की समीक्षा की। जून से अगस्त के आंकड़ों में 20 जिलों में शिकायतों में वृद्धि दर्ज की गई।

समीक्षा में पाया गया कि 75 में से 56 जिलों में शिकायतें घटीं, लेकिन 20 जिलों में बढ़ोतरी हुई। इनमें सबसे अधिक वृद्धि वाले छह जिलों—देवरिया, संभल, कौशांबी, बदायूं, गाजियाबाद और वाराणसी पर डीजीपी ने नाराज़गी जताई और चार पुलिस अधीक्षक व दो पुलिस आयुक्तों से स्पष्टीकरण मांगा

डीजीपी ने कहा कि जनशिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन पुलिसकर्मियों पर अधिक शिकायतें हैं, उनके खिलाफ उच्च स्तरीय जांच हो और सही पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

साइबर अपराध मामलों पर उन्होंने कहा कि वित्तीय धोखाधड़ी में अक्सर पीड़ित की ओर से गलत जानकारी के कारण धनराशि फ्रीज़ नहीं हो पाती। ऐसे में साइबर हेल्प डेस्क को तुरंत त्रुटि सुधारकर रकम सुरक्षित करनी होगी।

महिला सुरक्षा को लेकर डीजीपी ने स्पष्ट किया कि यह मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि छेड़खानी, घरेलू हिंसा और अन्य प्रकरणों को थाने स्तर पर गंभीरता से लेकर त्वरित एफआईआर दर्ज की जाए।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने त्योहारों को देखते हुए शांति समिति की बैठकों, महिला सुरक्षा, और अफवाहों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही महिला अपराध के हॉटस्पॉट पर सीसीटीवी लगाने की बात कही।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories