राज्य सेतु निगम ने ब्रिटिश कालीन पक्का पुल के नवनिर्माण के लिए किया भूमि पूजन

0
554

लखनऊ, 04 मई(हि.स.)। लखनऊ में सीतापुर रोड से इमामबाड़ा मार्ग को जोड़ने वाले ब्रिटिश कालीन पक्का पुल के नवनिर्माण के लिए उप्र राज्य सेतु निगम ने भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के साथ ही राज्य सेतु निगम ने गोमती नदी के किनारे एक कार्यालय खोल दिया है। कार्यालय में कर्मचारियों की नियुक्ति हो गयी है। सोमवार से सेतु निर्माण से संबंधित इकाई पक्का पुल के निर्माण कार्य पर जोर देगी।

कार्यक्रम में पहुंचें डॉ. विधायक नीरज बोरा ने कहा कि ब्रिटिश कालीन पक्का पुल के नवनिर्माण के लिए 92 करोड़ की लागत लगेगी। इसके लिए शासन ने बजट को मंजूरी दे दी है। पक्का पुल लगभग सौ वर्ष पुराना हो चुका है। इसके पुन:निर्माण के लिए सेतु निगम ने भूमि पूजन किया है। शीघ्रता से कार्य को पूर्ण कराया जायेगा। पक्का पुल के नवनिर्माण से लाखों की आबादी को लाभ मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here