मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया स्वर्गीय कमला बहुगुणा की प्रतिमा का अनावरण

कमला बहुगुणा ने भारत छोड़ो आन्दोलन में बढ़ चढ़कर भाग लिया था

प्रयागराज, 10 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बहुगुणा मार्केट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कमला बहुगुणा की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक,जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, न्यायमूर्ति गौतम चौधरी व सतुआ बाबा उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि वह बचपन

में ही देश की आजादी में कूद पड़ी थी। बालपन से ही ब्रिटिश हुकुमत के खिलाफ वंदेमातरम गाते हुए आठ वर्ष में ही उनकी पिटाई हुई थी। भारत छोड़ो आन्दोलन में उन्होंने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनावी व समाजसेवी के रूप में और एक संवेदनशील जनप्रतिनिधि के रूप में तीन महान गुण स्वर्गीय कमला बहुगुणा के अंदर देखने को मिलता है। देश की आजदी के आन्दोलन में वह जेल भी गयी थीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज का गौरव बढ़े, महापर्व के बारे में देश व दुनिया उंगली न उठाने पाये, इसलिए 1954 से शिविर की शुरूआत स्वर्गीय कमला ने की थी। आज डा.रीता बहुगुणा जोशी उसका संचालन कर रही हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश व समाज के लिए देने का जज्बा उनके मन में था।

उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि हमेशा वोट की राजनीति नहीं करनी चाहिए। योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ को अन्तरराष्ट्रीय मेला बना दिया है। पूरे देश में आज उत्तर प्रदेश की छवि है।

स्वर्गीय कमला बहुगुणा के पुत्र शेखर बहुगुणा व पुत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories