Sat, Feb 14, 2026
22 C
Gurgaon

(अपडेट) कनाडा चुनाव 2025: मार्क कार्नी की लिबरल पार्टी चौथी बार सत्ता में, बहुमत से कुछ कदम दूर

ओटावा, 29 अप्रैल (हि.स.)। कनाडा में हुए संघीय चुनावों में प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के नेतृत्व वाली लिबरल पार्टी ने लगातार चौथी बार सरकार बनाने की दिशा में सफलता प्राप्त की है। हालांकि, पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, फिर भी यह परिणाम उनके लिए एक महत्वपूर्ण वापसी को दर्शाता है, विशेषकर तब जब कुछ समय पहले तक वे विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी से काफी पीछे चल रहे थे।

लिबरल पार्टी ने 343 सदस्यीय हाउस ऑफ कॉमन्स में 165 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि 4 सीटों पर आगे चल रही है। जो बहुमत के लिए आवश्यक 172 सीटों से थोड़ा कम है। इसके बावजूद, यह परिणाम पार्टी के लिए उत्साहजनक है, क्योंकि उन्होंने ओंटारियो और क्यूबेक जैसे प्रमुख प्रांतों में मजबूत प्रदर्शन किया।

वहीं, चुनाव में कंजरवेटिव पार्टी मुख्य विपक्ष के रूप में उभरी है, जिसने लगभग 140 सीटें जीती हैं और 4 सीट पर आगे चल रही है। जबकि ब्लॉक क्यूबेकॉइस ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) ने छह सीट पर जीत के साथ एक पर आगे चल रही है। ग्रीन पार्टी ऑफ कनाडा को भी एक सीट पर जीत मिली है।

कनाडा चुनाव में अब भी विशेष मतपत्रों की गिनती जारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि पूर्ण परिणाम आज दोपहर (स्थानीय समयानुसार) तक सामने आ जाएगा।

इस चुनाव में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कनाडा विरोधी नीतियों, जैसे कि टैरिफ और आक्रामक बयानबाजी, ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्नी ने अपने अभियान में ट्रंप की नीतियों का कड़ा विरोध किया और कनाडा की संप्रभुता की रक्षा करने का संकल्प लिया। ऐसे में यह चुनाव परिणाम कार्नी की मजबूत राष्ट्रवादी छवि की जीत माना जा रहा है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories