Sun, Feb 8, 2026
21 C
Gurgaon

(अपडेट) लखनऊ बस अग्निकांड में दो बच्चों समेत पांच की मौत, शवों की हुई शिनाख्त

लखनऊ, 15 मई (हि.स.) बिहार के बेगुसराय से नई दिल्ली जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस (यूपी एटीए 6372) में गुरुवार सुबह लखनऊ के किसान पथ पर आग लगने से उसमें जलकर पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवाें की पहचान कर ली है। मरने वालाें में दाे बच्चें, एक महिला, किशाेरी और एक युवक शामिल है। घटना के बाद चालक और परिचालक बस से उतरकर भाग गये थे।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण निपुण अग्रवाल ने बताया कि बिहार के बेगूसराय से करीब 80 सवारियों को लेकर प्राइवेट स्लीपर बस दिल्ली जा रही थी। लखनऊ के किसान पथ पर लखनऊ-रायबरेली रोड, मोहनलालगंज के ऊपर शार्ट सर्किट से बस में आग लग गई। आग लगने के बाद भी यह बस करीब एक किलोमीटर तक दौड़ती रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद लेकर राहत बचाव कार्य शुरू किया। दमकल की गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। कांच को तोड़कर सभी सवारियों को बाहर निकाला गया। आग बुझाने के बाद जांच के लिए पुलिस बस के अंदर गयी तो उसमें पांच लोगों के जले हुए शव मिले। कुछ यात्री झुलस गये थे, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बस हादसे में मरने वाले सभी यात्रियों की पहचान कर ली गई है। इनमें अशोक मेहता की पत्नी लख्खी देवी (55) उनकी बेटी सोनी (26), मधुसूदन (21) और रामलाल के बेटे देवराज (03) व साक्षी (02) है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

मोहनलालगंज एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि आग लगने से कई लोगों का सारा सामान, दस्तावेज जलकर राख हो गए। लोगों ने जैसे तैसे बाहर निकलकर अपनी जान बचाई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories