Wed, Mar 11, 2026
22 C
Gurgaon

ट्रामा सेंटर में मरीज की मौत के बाद परिजनाें का हंगामा, नाराज स्टाफ ने की हड़ताल

फिरोजाबाद, 15 मार्च (हि.स.)। सरकारी ट्रामा सेंटर में शुक्रवार की देर रात एक मरीज की माैत के बाद परिजनों ने हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की। परिजनों ने चिकित्सक व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं शनिवार को चिकित्सक और स्टाफ ने इस हंगामे और तोड़फोड़ के विरोध में हड़ताल कर दी। उन्होंने सुरक्षा की मांग की है।

थाना लाइनपार क्षेत्र के लेबर कालोनी निवासी दिनेश कुमार (35) को उसके परिजन शुक्रवार की रात तबियत खराब होने पर सरकारी ट्रामा सेंटर में लेकर आए। जहां चिकित्सकाें ने मरीज को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार उपचार में आराम मिलने पर परिजन मरीज को ले गए। कुछ समय बाद फिर वापस मरीज को लेकर आ गए। मरीज की हालत खराब थी। चिकित्सक ने मरीज को देखते ही मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन भड़क गए और चिकित्सक व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा और तोड़फोड़ शुरू कर दी। स्टाफ ने किसी तरह से खुद काे बचाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साएं परिजनों को शांत कराते हुए स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू कराई। इस घटना से चिकित्सकाें और मेडिकल स्टाफ ने आज सुरक्षा की मांग करते हुए हड़ताल कर दी। जिससे इमरजेंसी आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर सीएमएस डॉ नवीन जैन मौके पर पहुंचे और चिकित्सक व स्टाफ को समझाया।

सीएमएस डॉ नवीन का कहना है कि एक मरीज के परिजनों ने हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की है, जिससे अस्पताल में नुकसान हुआ है। नुकसान का आंकलन जांच के बाद किया जाएगा। चिकित्सक व स्टाफ ने सुरक्षा की मांग करते हुए काम बंद की दिया था, जिन्हें समझा कर स्वास्थ्य सेवाएं बहाल करा दी गई है।

थाना प्रभारी उत्तर ने इस संबंध में बताया कि मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा व तोड़फोड़ की है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories