Fri, Mar 13, 2026
29 C
Gurgaon

अमेरिका-चीन शिखर सम्मेलन में शी जिनपिंग बोले- टकराव सामान्य बात, ट्रंप ने कहा- आप महान नेता

बुहान में शुरू हुआ अमेरिका-चीन शिखर सम्मेलन

बुहान (दक्षिण कोरिया), 30 अक्टूबर (हि.स.)।
दक्षिण कोरिया के प्रमुख व्यापारिक केंद्र बुहान में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच अमेरिका-चीन शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो चुकी है। बैठक की शुरुआत में शी जिनपिंग ने कहा कि यह स्वाभाविक है कि दोनों शक्तियां हमेशा एकमत नहीं रह सकतीं। उन्होंने कहा, “कभी-कभी टकराव होना सामान्य बात है।”

ट्रंप ने की जिनपिंग की प्रशंसा

बैठक शुरू होते ही डोनाल्ड ट्रंप ने शी जिनपिंग को “महान नेता” कहा और संबंधों को मजबूत बनाने की इच्छा जताई। बताया जा रहा है कि यह शिखर वार्ता लगभग दो घंटे चलेगी और इसमें व्यापारिक सहयोग, टैरिफ नीति और इंडो-पैसिफिक सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

विश्व की निगाहें इस बैठक पर

फाइनेंशियल टाइम्स और द कोरिया हेराल्ड के अनुसार, पूरी दुनिया इस बैठक पर नजर रखे हुए है। बैठक का आयोजन गिमहे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर के नारायमारू स्वागत कक्ष में किया गया है।

11 साल बाद दक्षिण कोरिया पहुंचे शी जिनपिंग

शी जिनपिंग गुरुवार सुबह एयर चाइना की उड़ान से दक्षिण कोरिया पहुंचे। यह उनकी 11 वर्षों में पहली दक्षिण कोरिया यात्रा है। ट्रंप सुबह 10:20 बजे पहुंचे और दोनों नेताओं के बीच की मुलाकात स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू हुई।

एशिया में शक्ति संतुलन पर असर

यह बैठक ऐसे समय पर हो रही है जब टैरिफ समझौते की समय सीमा नजदीक है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस शिखर सम्मेलन के नतीजे से न सिर्फ अमेरिका-चीन संबंध बल्कि एशियाई शक्ति संतुलन पर भी गहरा प्रभाव पड़ेगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories