Mon, Mar 30, 2026
24 C
Gurgaon

अमेरिका ने कहा भारत पाकिस्तान की स्थिति पर नजर बनाए हुए

नई दिल्ली, 7 मई (हि.स.)। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि वे भारत और पाकिस्तान की स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस टिप्पणी को दोहराया है जिसमें इस टकराव के जल्द शांतिपूर्वक समाप्त होने की उम्मीद जताई गई थी।

विदेश मंत्री रुबियो ने कहा कि अमेरिका दोनों देशों की नेतृत्व से बातचीत कर शांति की दिशा में प्रयास करता रहेगा।

इससे पहले वाशिंगटन डीसी स्थित भारतीय दूतावास ने एक आधिकारिक बयान में कहा था कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो से बात कर भारत की कार्रवाई से उन्हें अवगत कराया।

वक्तव्य में कहा गया था कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान पोषित आतंकियों के हमले में 26 नागरिकों की जान गई। भारत के पास इस हमले में पाकिस्तान संलिप्तता के ठोस सबूत हैं।

भारत ने उम्मीद जताई थी कि पाकिस्तान आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा, लेकिन दो सप्ताह बीतने के बाद भी पाकिस्तान ने इनकार और ‘फॉल्स फ्लैग’ के आरोपों के अलावा कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

इसमें आगे कहा गया कि इसके जवाब में भारत ने सीमित और सटीक कार्रवाई करते हुए केवल आतंकी शिविरों को निशाना बनाया। इन हमलों में किसी भी पाकिस्तानी नागरिक, सैन्य ठिकाने या आर्थिक ढांचे को क्षति नहीं पहुंचाई गई।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories