Fri, Feb 20, 2026
17 C
Gurgaon

अमेरिकी प्रशासन ने नेपाल को दी जा रही 40 मिलियन डॉलर की सहायता रोकी

काठमांडू, 17 फरवरी (हि.स.)। अमेरिकी प्रशासन ने नेपाल को विभिन्न तरीके से दी जाने वाली सहायता पर रोक लगा दी है। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के साथ ही पहले अमेरिकी सरकार की विदेशी सहायता एजेंसी यूएसएआईडी की ओर से दिए जा रहे सहयोग पर रोक लगाई गई और अब वार्षिक रूप से दिए जाने वाले 40 मिलियन डॉलर के आर्थिक अनुदान पर भी रोक लगा दी गई है।

एलन मस्क के नेतृत्व में बने डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (डीओजीई) ने सोमवार को एक नोटिस जारी करते हुए नेपाल को वित्तीय सहायता के लिए दिए जाने वाले 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर और जैविक विविधता के नाम पर दिए जाने वाले 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर के अनुदान को तत्काल बंद कर दिया है। नेपाली रुपये में यह रकम करीब 450 करोड़ है। नोटिस में कहा गया है कि अमेरिकी जनता के टैक्स के पैसे का विदेशों में आर्थिक अनुदान देकर होने वाले दुरुपयोग को रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से सभी आर्थिक अनुदान को रद्द किया जाता है।

हालांकि, नेपाल सरकार ने अभी इस बारे में अनभिज्ञता जताई है, लेकिन डीओजीई ने अपने एक्स अकाउंट से इसकी औपचारिक जानकारी दी है। इस नोटिस के जरिए अन्य देशों के अलावा नेपाल के भी वित्तीय संघीयता और जैविक विविधता के नाम पर दिए जा रहे सहयोग को रोकने की जानकारी दी गई है।

सरकार के प्रवक्ता पृथ्वी सुब्बा गुरूंग ने कहा कि सरकार के पास अब तक सिर्फ यूएसएआईडी की ओर से दी जाने वाली सभी प्रकार की सहायता को रोकने की औपचारिक जानकारी मिली है। अमेरिकी प्रशासन के इस नए आदेश के बारे में अब तक कोई भी जानकारी अमेरिकी सरकार या अमेरिकी दूतावास के तरफ से नहीं दी गई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories