Mon, Feb 9, 2026
22 C
Gurgaon

उत्तर 24 परगना: घर से मिला महिला का रक्तरंजित शव, जांच में जुटी पुलिस

घर से मिला महिला का शव

उत्तर 24 परगना, 9 सितंबर (हि.स.)। जिले के गोबरडांगा साहापुर इलाके में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब घर से महिला का रक्तरंजित शव बरामद हुआ। मृत महिला की पहचान 43 वर्षीय मिठू दत्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच कर रही है।

पारिवारिक स्थिति

जानकारी के अनुसार, करीब दस साल पहले मिठू दत्ता के पति लापता हो गए थे। तब से वह अपने दोनों बेटों के साथ रह रही थीं। कुछ वर्ष पूर्व उनका देवर भी पत्नी और बच्चों को छोड़कर बड़े भाई के घर आकर रहने लगा था। परिवार सामान्य रूप से रह रहा था।

घटना का खुलासा

सोमवार रात अचानक मिठू दत्ता लापता हो गईं। बेटों ने आसपास तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह घर से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने खाट के नीचे से मिठू दत्ता का रक्तरंजित शव बरामद किया। शव की स्थिति देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि चेहरे को बुरी तरह कुचला गया था।

पुलिस जांच

फिलहाल पुलिस मृतका के देवर और दोनों बेटों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों पर स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories