Tue, Feb 10, 2026
23 C
Gurgaon

भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान को और अधिक बनाएं प्रभावी:मुख्यमंत्री

-मुख्यमंत्री ने अब तक धर्मांतरण मामलों में की गई कार्रवाई की मांगी विस्तृत रिपोर्ट

देहरादून, 22 मई (हि. स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार सुबह शासकीय आवास पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में धर्मांतरण से जुड़े मामलों में अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी बल दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सत्यापन अभियान लगातार जारी रखने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की जानकारी मिलने पर तत्काल और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आधार कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेजों को बनाते समय भी यह सुनिश्चित किया जाए कि बिना समुचित वेरिफिकेशन के कोई दस्तावेज निर्गत न हो।

उन्होंने अधिकारियों को अतिक्रमण के विरुद्ध चल रहे अभियान को निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई जा चुकी है, वहां दोबारा अतिक्रमण की पुनरावृत्ति न हो यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, शत्रु संपत्तियों पर हुए अतिक्रमण का भी विस्तृत आंकलन कर उसकी जानकारी प्रस्तुत करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सरकारी भवनों के निर्माण कार्यों में स्थानीय श्रमिकों को प्राथमिकता देने के साथ ही भवनों के निर्माण में राज्य की सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक पर्वतीय वास्तुशैली को प्रमुखता दी जाए। अधिकारियों को बॉर्डर क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories