Wed, Feb 11, 2026
15 C
Gurgaon

वाराणसी में मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी सुपारी किलर गिरफ्तार, पैर में गोली लगी

वाराणसी : मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी सुपारी किलर गिरफ्तार

वाराणसी, 27 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले की बड़ागांव पुलिस ने रविवार देर शाम हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। पकड़े गए आरोपी की पहचान तेज बहादुर पटेल उर्फ तेजा, निवासी पुआरीकला, बड़ापुरा थाना बड़ागांव के रूप में हुई है।

मुठभेड़ में लगी गोली

बीरापट्टी रेलवे स्टेशन के पास पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में तेजा के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

हत्या के मामले में था फरार

डीसीपी ने बताया कि 26 जनवरी 2025 को पुआरीकला गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई थी। जांच में आरोपी तेज बहादुर का नाम सामने आया, जो घटना के बाद मुंबई फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सर्विलांस और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के जरिए लगातार निगरानी कर रही थी।

पुलिस की रणनीति और गिरफ्तारी

रविवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि तेजा बीरापट्टी रेलवे स्टेशन के पास है। पुलिस ने घेराबंदी कर आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और पुलिस ने उसके पास से असलहा व कारतूस बरामद किए

सुपारी लेकर करता था वारदात

पूछताछ में तेजा ने स्वीकार किया कि वह सुपारी लेकर हत्या की वारदातों को अंजाम देता है। उसके गिरोह के अन्य सदस्य भी सक्रिय हैं, जिनकी तलाश जारी है। आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश और बिहार के कई थानों में हत्या, लूट, चोरी और मारपीट के केस दर्ज हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories