मंडी के राजमहल होटल में लगी वर्मा ज्वेलर्स की ज्वेलरी प्रदर्शनी

0
280

मंडी, 31 मई (हि.स.)। मंडी शहर के राज महल पैलेस में वर्मा ज्वेलर्स की शानदार ज्वेलरी प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मंडी के उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन द्वारा किया गया। इस मौके पर शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और शानदार कलेक्शन को सराहा। वर्मा ज्वेलर्स को अब तक 11 राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं, जो उनकी बेहतरीन कारीगरी और भरोसेमंद सेवाओं का प्रमाण हैं। इस बार एग्जिबिशन में पारंपरिक से लेकर आधुनिक डिजाइनों तक की खूबसूरत ज्वेलरी प्रस्तुत की गई है, जो हर उम्र और हर पसंद के लोगों को आकर्षित कर रही है।

प्रदर्शनी में एक खास सुविधा के तौर पर ग्राहक अपनी पुरानी ज्वेलरी की शुद्धता कैरेटो मीटर मशीन से निःशुल्क जांच सकते हैं। साथ ही इस बार वर्मा ज्वेलर्स ने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर भी रखा है कि 50,000 की खरीदारी पर गोल्ड कॉइन बिल्कुल मुफ्त मिलेगा नियम व शर्तें लागू।

शादी-विवाह और खास मौकों के लिए डिज़ाइन की गई गोल्ड, डायमंड और कुंदन ज्वेलरी इस एग्जिबिशन की खास आकर्षण है। यह प्रदर्शनी 31 मई से 4 जून 2025 तक राज महल पैलेस, मंडी में आयोजित की जा रही है। सभी ज्वेलरी प्रेमियों को इस सुनहरे मौके का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया जाता है। चाहे आप खरीदारी करना चाहें या सिर्फ डिजाइनों की झलक लेना, यह एग्जिबिशन आपके लिए खास अनुभव साबित होगा। यह प्रदर्शनी 31 मई से 4 जून 2025 तक होटल राज महल पैलेस मंडी में हर रोज सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here