Fri, Mar 6, 2026
19 C
Gurgaon

शुक्र ग्रह करेंगे मेष राशि में गोचर: कई राशियों की चमकेगी किस्मत

जयपुर, 29 मई (हि.स.)। शुक्र मीन राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए 31 मई को मंगल की राशि मेष में गोचर करने के वाले हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख, भोग-विलास, सौंदर्य, कला, साहित्य और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र का संबंध पुरुष और स्त्रियों के सुख-सुविधाओं से होता है। जातक की जन्म कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण और खास होती है।

ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह शुभ स्थान पर बैठे होते हैं उन्हे जीवन में हर एक तरह की सुख-सुविधाएं और धन की प्राप्ति होती है। शुक्र ग्रह विवाह के कारक ग्रह भी हैं, अगर यह शुभ स्थान पर बैठे हैं तो व्यक्ति के जीवन में हर तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। शुक्र के मेष राशि में गोचर करने से कई राशि वालों को इसका लाभ मिल सकता है।

ये रहेंगी भाग्यशाली राशियां:

मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं और अब 31 मई को इनका गोचर मेष राशि में होने से यह आपके लग्न यानी पहले भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में यह आपके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में निखार लाएगा। धन प्राप्ति के साधनों में वृद्धि होगी। अचानक धन लाभ कुछ अच्छे मौके मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र पांचवे और बारहवें भाव के स्वामी ग्रह होते हैं। यह 31 मई को गोचर करने से आपके 11वें भाव में गोचर करेंगे। कुंडली का यह ग्यारहवां भाव लाभ और आय का होता है। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। व्यापार में अच्छा खास मुनाफा हासिल करने में सफल होंगे। करियर की बात करें तो नौकरी में अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। आप पैसों की बचत करने में कामयाब होंगे।

कर्क राशि : कर्क राशि के लिए शुक्र ग्रह चौथे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होते हैं और अब जब इनका गोचर 31 मई को मेष राशि में होगा तब यह आपके दसवें भाव में होगा। दशम भाव में शुक्र के गोचर करने से आपके लिए नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान आपके खर्चों में बढ़ोतरी के संकेत हैं। धन के मामले में आपको चिंता करने की जरूरत नहीं होगी।

धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होते हैं और 31 मई को यह आपके पंचम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। पंचम भाव में गोचर करने से करियर में आपको मनचाहा लाभ मिल सकता है। कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। व्यापार में लाभ और नई योजना पर काम करने का मौका मिलेगा। आपके कर्ज में कमी आएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories