Tue, Feb 10, 2026
25 C
Gurgaon

उपराष्ट्रपति गुरुवार को जयपुर में भैरोंसिंह शेखावत स्मारक पुस्तकालय का उद्घाटन करेंगे

नई दिल्ली, 14 मई (हि.स.)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुरुवार को जयपुर में पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की पुण्यतिथि के अवसर पर भैरोंसिंह शेखावत स्मारक पुस्तकालय का उद्घाटन करेंगे।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने बुधवार को बताया कि उपराष्ट्रपति धनखड़ एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ 15 मई को राजस्थान के एक दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इस दौरान धनखड़ जयपुर में पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर भैरोंसिंह शेखावत स्मारक पुस्तकालय का उद्घाटन करेंगे।

भैरोंसिंह शेखावत 19 अगस्त 2002 से 21 जुलाई 2007 तक देश के 11वें उपराष्ट्रपति रहे। भैरोंसिंह शेखावत ने अपने राजनीतिक जीवन का आरंभ 1952 में राजस्थान विधानसभा के सदस्य के रूप में किया और कालांतर में वे राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री बने। भैरोंसिंह शेखावत की 15वीं पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए उपराष्ट्रपति धनखड़ विशेष विमान से दिल्ली से जयपुर के लिए रवाना होंगे, जिसके बाद वे हेलीकॉप्टर के माध्यम से विद्याधर नगर स्टेडियम स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।

इस कार्यक्रम के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, संसद सदस्य मदन राठौर एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories