Sat, Feb 14, 2026
22 C
Gurgaon

गुड फ्राइडे पर यीशु मसीह के अनुयायी बने स्वच्छता अभियान का हिस्सा

वाराणसी,18 अप्रैल (हि.स.)। ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों के साथ सार्वजनिक स्थलों के आसपास स्वच्छ और शांत वातावरण का संदेश नमामि गंगे ने विश्व धरोहर दिवस और गुड फ्राइडे पर शुक्रवार को दिया। सदस्यों ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर सफाई अभियान चलाया। विश्व की धरोहरों एवं पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने के इस अभियान में अमेरिका और स्पेन से काशी भ्रमण पर आए यीशु मसीह के अनुयायियों ने भी साथ निभाया।

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला के संयोजन में गंगा द्वार के गंगा तट की सफाई की गई। गंगा किनारे को प्रदूषित कर रही पॉलिथीन, कपड़े व अन्य सामग्रियों को समेटकर नगर निगम के कर्मचारियों को सुपुर्द किया। विदेशी एवं भारत के विभिन्न राज्यों से आए पर्यटकों ने भी स्वच्छता स्लोगन लिखी तख्तियां और हर हर गंगे, नमामि गंगे, हर हर महादेव के उद्घोष के साथ लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।

राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रार्थना और चिंतन के लिए स्वच्छ वातावरण अति आवश्यक है। विश्व की धरोहरों एवं पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ रखने के लिए सार्वजनिक भागीदारी बहुत जरूरी है। इस माैके पर शुभम जायसवाल, सच्चिदानंद साहू, रामानंद प्रसाद, देधीबाल भूनिया एवं विदेशी पर्यटक उपस्थित रहे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories