विदिशा में आज से सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत — मुख्यमंत्री, कपिल देव और केंद्रीय मंत्री करेंगे शुभारंभ!

0
641

विदिशा में आज से सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत

मध्यप्रदेश के विदिशा में सांसद खेल महोत्सव का आज (गुरुवार) से भव्य शुभारंभ होगा। यह आयोजन केंद्रीय कृषि मंत्री एवं सांसद शिवराज सिंह चौहान के निर्देशन में किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, और पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

दो महीने तक चलेगा महोत्सव

यह महोत्सव दो महीने तक चलेगा और इसका समापन 25 दिसंबर को रायसेन में किया जाएगा। आयोजन जिला खेल परिसर, विदिशा में होगा, जहां ग्राम पंचायत से लेकर संसदीय क्षेत्र स्तर तक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। खेलों में रस्साकसी, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़ के साथ-साथ क्रिकेट, कबड्डी और टेनिस बॉल प्रतियोगिताएं भी शामिल होंगी।

37 हजार से अधिक खिलाड़ियों का पंजीयन

सांसद खेल महोत्सव में 37,000 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। इनमें भोजपुर, सांची, सिलवानी, बासौदा, बुधनी, इछावर, खातेगांव और विदिशा विधानसभाओं के प्रतिभागी शामिल हैं।

स्थानीय स्तर पर चार प्रमुख खेल

स्थानीय स्तर पर चार खेलों का आयोजन किया जाएगा —

  • विदिशा: फुटबॉल
  • खातेगांव: कुश्ती
  • इछावर: खो-खो
  • मंडीदीप: हॉकी

आकर्षक नगद पुरस्कार

विधानसभा स्तर पर विजेताओं को ₹1.5 लाख, ₹1 लाख और ₹50 हजार, जबकि सांसद स्तर पर ₹2.5 लाख, ₹2 लाख और ₹1.5 लाख के नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

खेल भावना को मिले प्रोत्साहन

आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, फिटनेस और अनुशासन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। संसदीय क्षेत्र में खेल संस्कृति को सशक्त करने के लिए टॉर्च रैली का भी आयोजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here