Sun, Feb 8, 2026
21 C
Gurgaon

भोपाल में विद्या भारती का अभ्यास वर्ग शुरू, संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने किया उद्घाटन

भोपाल, 04 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शारदा विहार आवासीय विद्यालय परिसर में आज संघ के अनुषांगिक संगठन विद्या भारती का पांच दिवसीय अखिल भारतीय पूर्णकालिक कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग शुरू हो गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत ने सुबह इस अभ्यास वर्ग का उद्घाटन किया। अभ्यास वर्ग में देशभर के 700 से ज्यादा पूर्णकालिक कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं।केरवा डैम रोड स्थित शारदा विहार परिसर में पांच दिन चलने वाले अभ्यास वर्ग में एनसीईआरटी, सीबीएसई डायरेक्टर, भाषा भारती अध्यक्ष सहित शिक्षा के क्षेत्र से जुडे़ अधिकारी और विशेषज्ञ सत्रों में शामिल होंगे। विद्या भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष रामकृष्ण राव ने बताया कि पूरे अभ्यास वर्ग में कुल 22 सत्र होंगे। विद्या भारती के करीब 22 हजार औपचारिक और अनौपचारिक विद्यालयों में शैक्षणिक, प्रबंधन और तमाम कामों को करने वाले 700 से ज्यादा पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को अभ्यास वर्ग में प्रशिक्षित किया जाएगा।सरसंघचालक डॉ. भागवत सोमवार रात भोपाल प्रवास पर पहुंचे। उनके प्रवास के मद्देनजर सरस्वती विद्या मंदिर, शारदा विहार केरवा डेम, प्रीमियर ऑर्चिड और समिधा संघ कार्यालय अरेरा कॉलोनी को रेड जोन-नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में डीसीपी इंटेलिजेंस ने पांच किलोमीटर की परिधि में ड्रोन, पैरा ग्लाइडर, हॉट एयर बैलून के उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories