Mon, Mar 23, 2026
20 C
Gurgaon

लखीसराय में ‘विकसित भारत का अमृत काल’ विषय पर चित्र प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम का चौथा दिन

लखीसराय/पटना, 27 सितंबर। केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के प्रादेशिक कार्यालय पटना द्वारा कनीराम खेतान उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित ‘विकसित भारत का अमृत काल : सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल’ विषयक चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम के चौथे दिन कई गतिविधियां आयोजित की गईं।

प्रतियोगिताएं और सम्मान

कार्यक्रम में नारा लेखन प्रतियोगिता हुई, जिसमें दुर्गा बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया। आशी कुमारी को प्रथम, रिसिद्धि को द्वितीय, प्रतिभा को तृतीय तथा वैष्णवी व माही श्री को सांत्वना पुरस्कार मिला। विजेताओं को प्रधानाध्यापिका कुमारी अर्चना व अतिथियों ने सम्मानित किया।

जागरूकता और सेवाएं

नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार और जीविका जिला परियोजना प्रबंधक अनीता कुमारी ने सरकार की योजनाओं और महिलाओं की आत्मनिर्भरता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम स्थल पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया और एसएसबी, सीआरपीएफ, आईसीडीएस, डाक विभाग व लीड बैंक सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगे। एसएसबी द्वारा डॉग शो ने लोगों को आकर्षित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम

जन चेतना लोक कल्याण समिति, पटना’ द्वारा मिथिला का जाट जट्टीन लोकनृत्य व गीत-संगीत प्रस्तुत किया गया। साथ ही जादूगर अभिनंदन कुमार ने जादू के खेलों से मनोरंजन के साथ जागरूकता भी फैलाई।

समापन कल

केंद्रीय संचार ब्यूरो के अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की उपलब्धियों और बिहार के विकास से जुड़े चित्र व आंकड़े प्रदर्शित किए गए हैं। कल, 28 सितंबर को इस जागरूकता कार्यक्रम का पांचवां एवं अंतिम दिन होगा। आम जनों के लिए प्रवेश निःशुल्क है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories