विक्रमोत्सवः अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में आज सूरीनाम दूतावास की राजनयिक होंगी मुख्य अतिथि

0
380

उज्जैन, 24 मार्च (हि.स.)। उज्जैन में चल रहे विक्रमोत्सेव 2025 अंतर्गत पौराणिक फिल्मों के अंतरराष्ट्रीय महोत्सव (आईएफएफएएस) में आज (सोमवार को) चौथे दिन सूरीनाम दूतावास की राजनयिक सुनैना परीक्षा रागिनीदेवी मोहन मुख्य अतिथि होंगी। महोत्सव के दौरान दर्शक पौराणिक फिल्मों एवं फिल्‍म फेस्टिवल को लेकर अपने अनुभव साझा करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी अरूण कुमार राठौर ने बताया कि महोत्सव के चौथे दिन नौ फिल्मों का प्रदर्शन होगा, जिसमें भारतीय भाषाओं में ‘श्रीकृष्ण लीला’, ‘मीरा’, ‘गोपाल कृष्णा (मराठी), ‘यशोधा कृष्णा (तेलगू)’, ‘श्रीकृष्ण प्रेम (बंगाली)’, ‘श्रीकृष्ण भक्ति (तमिल)’ व ‘श्रीकृष्ण गुरूव्यारप्पा (मलयालम)’ आदि शामिल है। जबकि विदेशी भाषाओं में ‘द इनर ग्लो (2020)’ एवं सूरीनाम की डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखायी जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here